रांची, फरवरी 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत मंगलवार को वार्ड संख्या 22 के प्रत्याशी मो असलम ने न सिर्फ सभा की, बल्कि अपने क्षेत्र में रैली भी निकाला। इस दौरान प्रत्याशी मो असलम ने दिन के ग्यारह बजे अपने समर्थकों के साथ हिंदपीढ़ी मालीटोला से रैली की शुरूआत की। हिंदपीढ़ी थर्ड स्ट्रीट, बेनी माधव प्रेस गली, बंसी चौंक, फस्ट स्ट्रीट, लेक रोड, शिवाजी चौक, मस्जिद ए उमर, छोटा तालाब, नेजाम नगर, मोजाहिद नगर, बच्ची कब्रिस्तान, नसरूद्दीन लेन, फिरदौस कॉलोनी, इस्लामी मरकज होते हुए मालीटोला में समाप्त हुई। इस क्रम में प्रत्याशी ने लोगों से अपनी उपलब्धी के बारे में बताया। साथ ही मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपीक है। इस अवसर पर नदीम इकबाल, मो अकबर समेत बड़ी संख्या...