आदित्यपुर, मार्च 16 -- आदित्यपुर,संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-20 में मतदाता सूची के मिलान में गड़बड़ी को लेकर भाजपा नेता विशु महतो ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वार्ड के बूथ संख्या-136 (विद्युत बोर्ड), 138 और 139 (उड़ीया मध्य विद्यालय) के बीएलओ की ओर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरती गई है। भाजपा नेता विशु महतो ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चला रही है, जिसके तहत मतदाता सूची का सत्यापन अद्यतन किया जाना है। लेकिन वार्ड संख्या-20 में तैनात बीएलओ अब तक ठीक तरीके से मैपिंग का कार्य नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव के दौरान भी कई बीएलओ अपने-अपने बूथों पर पूरे समय मौजूद नहीं थे और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का काम भी सही तरीके से न...