वार्ड 20 के चंडी प्रसाद लेन में सड़क व नाला का निर्माण शुरू
भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित चंडी प्रसाद लेन में मूलभूत सुविधाओं का घोर आभाव था। पिछले दो दशक से वार्ड के इस मोहल्ले में जर्जर सड़क और ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से लोगों को काफी कठिनाई सामना करना पड़ता था। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार की ओर से यहां बोले भागलपुर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन द्वारा सालों से इस वार्ड के किए गए उपेक्षा पर गहरा रोष जताया। लोगों ने बताया कि इस इलाके में सड़कों की स्थिति पिछले 20 सालों से इतनी ज्यादा जर्जर थी कि पैदल चलना तक मुश्किल था। आए दिन जर्जर सड़कों की वजह से दो चक्का वाहन चालक यहां दुर्घटनाग्रस्त होते थे। वहीं ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से सड़कों पर नाले का पानी बहने और बरसात के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.