भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के बीचों बीच मौजूद वार्ड 20 और 21 में गर्मी के दस्तक के साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। बता दें कि बीते साल गर्मी के मौसम में नियमित रूप से नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था संचालित नहीं होने की वजह से भी इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था और इस साल भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है। इलाके के लोगों का कहना है कि इन इलाकों में बरारी वाटर वर्क्स से ही जलापूर्ति व्यवस्था संचालित की जाती है। पर यह नियमित नहीं है। जिस दिन सुबह के वक्त पाइपलाइन में पानी आता है उस दिन शाम के वक्त नहीं आता और जिस दिन शाम के वक्त आता है उस दिन सुबह के वक्त नहीं आता। ऐसे में नगर निगम के जलापूर्ति व्यवस्था पर आश्रित रहना अब परेशानी का सबब बन गया है। इसको लेकर जलकल शाखा की ओर से मामले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.