आदित्यपुर, मई 15 -- आदित्यपुर । आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड संख्या 19 पान दुकान कॉलोनी में शुक्रवार को सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण योजना का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह एवं स्थानीय वार्ड 19 के पार्षद बिजेश सिंह द्वारा नागरिकों के गरिमामय में उपस्थिति में शिलान्यास किया गया। यह भी पढ़ें- फॉलोअप: वार्ड संख्या 6 में करीब 40 लाख की लागत से हो रहा सड़क-नालों का निर्माणयोजना का लागत यहां रोड नंबर 18 में तकरीबन 16 लाख 26 हज़ार की लागत से पीसीसी सड़क एवं ह्यूमन पाइप नाली निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। स्थानीय रोड नंबर 18 के निवासियों द्वारा लंबे मांग के बाद उक्त योजना को धरातल पर उतरने की कवायद शुरू की गई। दूसरी ओर रोड नंबर 3 एवं रोड नंबर 21 के बीच तकरीबन 1लाख 50 हज़ार की लागत से कवर नाली निर्माण योजना का भी शिलान्यास किया गया, इस मौके पर स्...