मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड संख्या 19 की पार्षद पूनम देवी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत छह महिलाओं के बीच गैस सिलंडर व चूल्हा का वितरण किया। सभी महावीर स्थान इलाके की निवासी हैं। पार्षद के मुताबिक योजना के तहत पिछले साल विभिन्न मोहल्लों के 35 परिवारों ने आवेदन दिए थे। इनमें चरणबद्ध तरीके से छह-छह लाभुकों को गैस सिलेंडर आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...