भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित गोलाघाट, सखीचंद घाट, जोगसर, पोद्दार टोली लेन और नया बाजार रोड आदि इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की कमी का दंश इलाके के लोग सालों से झेल रहे हैं। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार की ओर से वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में समय-समय पर बोले भागलपुर अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों ने इलाके में सड़क और नालों की बेहद खराब स्थिति और इसकी वजह से दुर्घटनाओं और नाले का पानी सड़कों और घरों में भरने की जानकारी दी थी। इलाके के लोगों की इन प्रतिक्रियाओं को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित की गयी। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि सजग हुए। इलाके के विभिन्न मोहल्लों में सड़क व नाला निर्माण की योजनाओं का टेंडर निकाला और अब टेंडर फाइनल होने के बाद योजनाएं पाइपलाइन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.