चाईबासा, जून 2 -- चाईबासा, संवाददाता। वार्ड 18 में राजस्व शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति लोगों में विशेष रुचि देखने को मिली। कुल 15 पेंशन आवेदन प्रपत्र प्राप्त किए गए, जिन्हें आवश्यक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए स्वीकार किया गया। इसके अतिरिक्त नागरिकों को आय, आवासीय, जाति प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा सभी लाभुकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, अंचल अधिकारी सदर उपेन्द्र कुमार, वार्ड पार्षद बेला जेराई एवं सीआरपी अनीता मिश्रा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड स्तर पर आयोजित ऐसे शिविर नागरिकों को प्रशासनिक सेवाओं से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- वार्ड 18 में ल...