भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 18 और 26 के निवासियों को अब शुद्ध पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रविवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं के अंतर्गत दोनों वार्डों में नवनिर्मित पाइपलाइन और प्याऊ का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम मेयर डॉ. बसुंधरा लाल की अध्यक्षता एवं डिप्टी मेयर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।​वार्ड संख्या 18 स्थित गोलाघाट एवं मान मंदिर क्षेत्र में 15वें राज्य वित्त आयोग की मद से लगभग 7.32 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन व प्याऊ का निर्माण हुआ। मौके पर पार्षद कुमकुम द्विवेदी मौजूद रहीं। इधर ​वार्ड संख्या 26 में पार्षद प्रीति देवी की मौजूदगी में 14.65 लाख रुपये की लागत से दो प्याऊ और पाइपलाइन विस्तार का कार्य पूर्ण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...