चतरा, फरवरी 13 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 17 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड 17 की प्रत्याशी सुमिता मणी दास ने शुक्रवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नासरीगंज, झुमड़ा, टीओपी 1, लाईन मोहल्ला और पनसलवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की। जनसंपर्क के दौरान सुमिता मणी दास ने लोगों से अपने चुनाव चिन्ह "बाला छाप" और क्रमांक संख्या तीन पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, नाली, पानी और साफ-सफाई को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय लोगों का उन्हें सकारात्मक समर्थन मिलता दिखा। कई स्थानों पर महिलाओं और युवाओं ने उनका स्वागत कर अपनी समस्याएं भी साझा कीं। वार्ड 17 म...