मधुबनी, मार्च 22 -- मधुबनी । मधुबनी नगर निगम के वार्ड-17 में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल हालत को स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। वर्षों से उपेक्षित इस वार्ड में रहने वाले लोग आज भी सड़क, नाला और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का समाधान निगम के अधिकारी नहीं कर पाए हैं। इससे लोगों का प्रशासन के साथ निगम पर से भरोसा कम होता जा रहा है। स्थानीय निवासी अनु करण, रानी, जीतन सहित कई लोगों ने बताया कि वार्ड में अब तक न तो नाले का निर्माण कराया गया है और न ही सड़कों की मरम्मत कराई गई, जिससे हल्की बारिश में ही कीचड़ और जलजमाव हो जाता है। बरसात के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाते हैं, जब पूरा इलाका पानी में डूब जाता है और सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो जाता है।मो...