आदित्यपुर, मार्च 11 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-17 के प्रभात पार्क में पांच वार्डों का 15, 16, 17, 18 एवं वार्ड 19 के इंदिरा गांधी पेंशन योजना के लाभुकों का सत्यापन, शिविर लगाकर किया गया। यह शिविर गम्हरिया प्रखंड के निर्देशानुसार कई तरह के इंदिरा गांधी पेंशन योजना का सत्यापन किया गया। इस दौरान लाभुकों का आधार कार्ड और बैंक पासबुक से मिलान किया गया। जिन लाभुकों की मृत्यु हो चुकी है। उनका नाम काट कर हटाया गया। कैंप को स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न की गई। गम्हरिया अंचल से उपस्थित कर्मचारी संदीप कुमार, सोनामणि महतो, सूरज गोराई, राकेश कुमार, आंगनबाड़ी सेविका सुनीता कुमारी, सेविका रुपमा सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...