धनबाद, मार्च 15 -- राजेश विश्वकर्मा नामक व्यक्ति ने उपायुक्त से शिकायत की है कि वार्ड 11 के पार्षद बदरी रविदास ने साक्ष्य दुपकर चुनाव लड़े और निवर्चाचित हुए। बदरी रविदास ने तीन बच्चे होने की बाद छुपाई है। इसलिए झारखंड नगर निकाय चुनाव नियमावली 2026 का उल्लंघन किया है। आरोप लगाया है कि चुनाव नामांकन पत्र में स्वघोषणा पत्र में मात्र दो पुत्री का जिक्र किया है,जबकि बदरी रविदास के तीन बच्चे हैं। इनका तीसरा बच्चा सिद्धार्थ रंजन है। वहीं स्वघोषणा में पुत्री पुनम कुमारी और रितिका कुमारी का ही जिक्र है। शिकायत के साथ राजेश विश्वकर्मा ने बदरी रविदास के तीसरे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र को भी संल्गन करते हुए उपायुक्त से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...