मधुबनी, फरवरी 12 -- मधुबनी । मधुबनी नगर निगम क्षेत्र की वार्ड संख्या 7 में रहने वाले करीब दो हजार से अधिक लोग वर्षों से सड़क पर जलजमाव, जर्जर सड़क और बदहाल साफ-सफाई जैसी गंभीर समस्याओं से जूझते आ रहे हैं। हालात इतने खराब है कि मोहल्लेवासियों की परेशानियों को न तो कोई सुनने वाला नजर आता है और न ही कोई देखने वाला। स्थानीय लोगों में वार्ड कमिश्नर और नगर निगम के अधिकारियों के कार्यों को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का साफ कहना है कि बार-बार शिकायतों और गुहार के बावजूद उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि मोहल्ले में पहुंचकर बड़े-बड़े वादे किया करते थे। उस समय आश्वासन दिया गया था कि वार्ड की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, नालियों का निर्माण होगा और जलजमाव की समस्या से स्थायी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.