भभुआ, मार्च 31 -- वाहनों की आवाजाही से नालियों पर लगी पटिया धंसी, राहगीरों की बढ़ी मुश्किल सफाई व मरम्मत नहीं हो रही, मुहल्लेवासियों ने नप से की त्वरित कार्रवाई की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड नंबर सात की गलियों में नालियों पर लगी पटिया लोगों के लिए समस्या बनती जा रही है। मोहल्ले की संकरी गलियों में प्रतिदिन दुपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही से कई जगहों पर पटिया उखड़ गई है। कहीं पटिया धंस गई है तो कहीं तिरछी होकर खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि आसपास के घरों के लोगों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। मुहल्ले के रामजन्म सिंह, प्रहलाद सिंह, राजन तिवारी, भूलन तिवारी, रघुपति प्रजापति ने बताया कि नालियों की सफाई नियमित नहीं हो रही है। कई बार पटिया उलट-पुलट जाने या धंस ज...