मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । बोचहां थाना क्षेत्र की बलथी रसूलपुर पंचायत के बहरामपुर वार्ड 15 में शनिवार की देर रात दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने वार्ड सदस्य मो. शमशाद के घर पर हमला किया। अपराधियों द्वारा छह राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए एतवारपुर की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बोचहां थाने की पुलिस ने मामले की जांच की और मौके से चार खोखा बरामद किया। वार्ड सदस्य के पिता मो. हकीम ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पंचायत के ही चार लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें दो महिला व दो पुरुष शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी में मो. हकीम ने कहा कि रात करीब 11.45 बजे दो बाइक पर सवार चार लोग आये और उनके पुत्र को खोजते हुए घर का दरवाजा पीटने लगे। इस दरम्यान घर में घुसने की कोशिश की। घुसने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.