किशनगंज, दिसम्बर 26 -- ठाकुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में स्थित कचरा डंपिंग यार्ड स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नगर के सभी 12 वार्डों का कचरा इसी स्थान पर डंप किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैलने के साथ-साथ मच्छर एवं बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। वार्ड संख्या तीन के चेंगमारी, मुरलीडांगी, चूड़ीनाला और कॉलोनी के लोग लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा वर्ष 2019 में चाय बागान के समीप डंपिंग यार्ड बनाया गया था, परंतु इसकी न तो घेराबंदी की गई और न ही इसे सुरक्षित किया गया। इसके कारण पूर्व या पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा के साथ कचरा उड़कर धान के खेतों और आसपास की बस्तियों में जा गिरता है। इससे फसलों को क्षति पहुंच रही है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है। स्...