गाजीपुर, अप्रैल 7 -- जमानियां। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने सोमवार की सुबह नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 6 और 7 का निरीक्षण किया। वार्ड 6 में पासा कटरा से नूरी मस्जिद तक स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं वार्ड 7 में ईदगाह तक पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन की कमी सामने आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की समस्या से वे लंबे समय से परेशान हैं और नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। तहसीलदार ने पालिका कर्मियों को लाइट, पानी, सफाई, फॉगिंग और कचरा प्रबंधन व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...