बलरामपुर, फरवरी 5 -- बलरामपुर संवाददाता। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल गोंडा अल्पना रानी गुप्ता ने गुरुवार को जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्तपाल की सभी व्यवस्थाओं का एक-एक कर जायजा लिया। साफ-सफाई पर उन्होंने नाराजगी जतायी। कहा कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित रूप से जो मानक है उसे रंग के चादर बेडों पर डाले जाएं। अभिलेखों को सुव्यवस्थित और पूरा रखा जाए। उन्होंने मरीजों से मिलकर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अपर निदेशक अल्पना रानी गुप्ता सुबह 11 बजे के करीब जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंची। सबसे पहले उन्होंने सीएमएस कक्ष में अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ अभिलेख अव्यवस्थित व अपूर्ण पाए गए। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल व्यवस्थित करन...