गाजीपुर, मार्च 12 -- जमानियां। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने पालिका कर्मियों के साथ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर नौ और दस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं पाए जाने पर पालिका कर्मचारियों को फटकार लगाई और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। वार्ड नंबर 10 में गुड्डू डॉक्टर के घर से विनोद चौहान के घर तक पानी की आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। वहीं स्व. बाबू मियां के घर से विनोद चौहान के घर तक इंटरलॉकिंग नहीं है और गुलाब प्रजापति के घर के पास बिजली का तार लटका हुआ मिला, जिसे जोखिम भरा बताया गया। वार्ड नंबर नौ में दिगंबर उपाध्याय के घर से मुन्ना यादव के घर तक पानी निकासी की समस्या सामने आई। तहसीलदार ने कहा कि बिजली विभाग तार को तुरंत ठीक करे और पालिका जल्द नाली और इंटरलॉकिंग का निर्म...