भागलपुर, फरवरी 13 -- थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत स्थित नासोपुर गांव वार्ड संख्या सात में बुधवार की रात बदमाशों ने वार्ड सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को सीने के बीचोंबीच गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसका इलाज चल रहा है। घायल के बयान पर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच विधि व्यवस्था डीएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर की। घायल द्वारा नामजद किए गए दो आरोपी में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है, ग्रामीण भयभीत हैं। जानकारी के अनुसार तीन साल पूर्व पंचायत चुनाव के वक्त विजय यादव जब नसोपुर चौक मेडिकल से दवाई लेने गए थे तो आरोपियों से उनकी कहासुनी हो गई थी। आरोपियों ने उनके सा...