साहिबगंज, मार्च 10 -- साहिबगंज। नगर परिषद के कई नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 12 मार्च को है। हालांकि शपथ ग्रहण से पहले ही कतिपय पार्षद क्षेत्र में सक्रिय हो गये हैं। वे अपने वार्ड का भ्रमण कर लोगों से मिल उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। कुछ तो अभी से ही इतने सक्रिय हो गये हैं की अपने वार्ड में नाला-नाली की सफाई आदि कराने में भी जुट गये हैं। नगर के वार्ड संख्या छह के पार्षद शेखर कुमार पासवान रोजाना वार्ड का चक्कर लगा कर लोगों से मिल कर समस्या जानने का प्रयास कर रहे हैं। इस वार्ड के नालियों की सफाई उनके पहल पर शुरू हो गई है। मजहरटोला स्थित वार्ड नम्बर 15 के पार्षद नजरूल बारी भी लगातार मोहल्ले में घूम कर लोगों की समस्या से रूबरू हो रहे हैं। इधर, कई पार्षद अपने अपने वार्ड में समस्या जानने के लिए वहां के लोगों से संपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.