गोड्डा, मई 21 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी जायसवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई एवं स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। यह भी पढ़ें- मल्टीप्लेक्स का होगा निर्माण, निगम की बढ़ेगी आमदनीसमस्याओं का समाधान पार्षद रॉकी जायसवाल ने कहा कि वार्ड संख्या 1 के लोग लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। कई मोहल्लों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जर्जर सड़कें और अधूरी विकास योजनाएं भी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई हैं।मांग पत्र में शामिल मुद्दे उन्होंने नगर...