रामगढ़, अप्रैल 16 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ वार्ड नंबर सात के पार्षद अविनाश उपाध्याय गुरुवार को कोयला डिपो पहुंचे। इस दौरान छोटू भुईयां के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने दशकर्म कार्यक्रम के अवसर पर पीड़ित परिवार की सहायता के लिए मृतक पत्नी रीता देवी को राशन सामग्री प्रदान किया गया। ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ सहयोग मिल सके। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा के लिए शांति का प्रार्थना किया। मौके पर डब्लू सिंह, राहुल, राजन, इंद्रजीत, गोपाल आदि वार्ड वासी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...