चक्रधरपुर, मई 4 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर पर्षद के वार्ड संख्या 10 की पार्षद पूजा गिरि ने रविवार को अपने वार्ड के चंद्रोबंग एरिया में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जेसीबी की मदद से क्षेत्र में वर्षो से जमे कचरों की सफाई करायी। साथ ही स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। पार्षद पूजा गिरि ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा मिले, यही उनकी प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...