चतरा, जनवरी 14 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए चतरा नगर वार्ड नंबर 11 की जनता के बीच 151 कम्बल का वितरण वार्ड पार्षद वेदवती जायसवाल के हाथों वितरण किया गया। बताते चले कि इसके पूर्व में नगर परिषद के द्वारा मात्र 60 कंबल वितरण के लिए दिया गया था, जो सभी की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही थी और इसी वजह से वार्ड में रह रहे बुजुर्ग एवं गरीब तबके के लोग नाखुश दिख रहे थे। इसको ध्यान में रखते हुए अपने खर्च पर करीब 150 कम्बल का वितरण वार्ड पार्षद वेदवती जायसवाल ने किया। कम्बल प्राप्त करने वाले लाभुकों में देवंती देवी, रेनू देवी, पिंकी देवी, विनोद प्रसाद, रीना कुमारी, दीनानाथ कसेरा, मरियम खातून, लालमणि देवी, मंजू देवी, विजय कसेरा, गायत्री देवी, सुरजी देवी, हुस्ना खातून, मदन केसरा सहित सैकड़ों लाभुकों ने कंबल पाकर खु...