पाकुड़, मार्च 8 -- नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद चेनू बीवी पर शपथ पत्र में गलत जानकारी देकर चुनाव जीतने का आरोप लगा है। वर्तमान में इसी वार्ड से चुनाव लड़ चुकी फिरदौसी खातून नामक महिला ने इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार से लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ता फिरदौसी खातून ने अपने आवेदन में बताया है कि चेनू बीवी ने प्रपत्र 24 के शपथ पत्र में घोषणा की थी कि उनके आश्रित के रूप में केवल एक पुत्र और एक पुत्री हैं। हालांकि, फिरदौसी खातून का दावा है कि चेनू बीवी की वास्तविकता में कुल आठ संतानें हैं, जिनमें से तीन का जन्म वर्ष 2013 के बाद हुआ है। यह जानकारी जांच का विषय है। इस मामले पर जब नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद चेनू बीवी से संपर्क किया गया, तो उनके पति टुनी शेख ने स्वीकार किया कि उनके कुल आठ बच्चे ...