हजारीबाग, फरवरी 27 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। नगर निगम के वार्ड पार्षद चुनाव का परिणाम की घोषणा होने के साथ ही डिप्टी मेयर पद पर चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। परिणाम सामने आते ही शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अलग-अलग वार्डों से जीतकर आए पार्षद अब नई रणनीति और समीकरणों के केंद्र में हैं। वार्ड पार्षदो से संपर्क साधा भी जाने लगा हैं। मतगणना केंद्र से परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जश्न मनाया। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों और संभावित दावेदारों की नजर अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर टिक गई है। डिप्टी मेयर का चुनाव पार्षदों के मत से होता है। ऐसे में प्रत्येक पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय पार्षद किंगमेकर की भूमिका में उभर सकते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.