सहरसा, जनवरी 25 -- सहरसा। नगर निगम वार्ड 14 गांधी पथ निवासी व स्थानीय वार्ड पार्षद फिरोज आलम साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि वार्ड के निवासियों ने कई बार मेरे कार्यालय में आकर मछली एवं मटन विक्रेताओं द्वारा गंदे पानी एवं रक्त आदि सड़क पर बहाने की शिकायत की। सत्यापन में देखा कि शिकायत सही है। काफी दुर्गध आ रही थी। सड़क पर आने जाने एवं दगंध का सामना करना पड रहा था। जब इसको लेकर विक्रेताओं को मना किया तो नामजद व अन्य व्यक्तियों द्वारा जान मारने की नियत से मेरे गले में गमछा लपेटकर खींचने लगा। जिससे मेरी सांस बन्द होने लगी और वे जमीन पर गिर गये। गिरने के बाद लाठी, डंडे से मारते हुए घायल कर दिया। बांया हाथ का उंगली भी तोड़ दिया। जेब में रखा करीब 52 हजार रूपया भी जबरदस्ती निकाल लिया। कई सरकारी कागजात छीन कर फाड़ दिया गया।पीड...