पलामू, फरवरी 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर निगम के नव निर्वाचित महापौर अरूणा शंकर ने कहा कि नगर के विकास के लिए वार्ड पार्षदों और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में पांच प्रमुख समस्याओं में पेयजल संकट, ट्रैफिक व्यवस्था, नये वार्ड में नाली, गल्ली, सड़क, लाईट, जिन जगहों पर पेयजल के लिए बिछाये जा रहे पाईप लाईन से सड़कें खराब हो गई है,उसे दुरूस्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को पेयजल की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सेकेंड फेज का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। ताकि खासकर गर्मी के दिनों में निगम वासियों को पेयजल के संकट से जूझना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या काफी है। इसे व्यवस्थित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। इस जाम में स्कूल के बसों से आने-जाने वाले बच्चों को काफी प...