भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नाथनगर स्थित वार्ड संख्या 5 में जर्जर सड़क और ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से व्याप्त समस्या थी। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार की ओर से इलाके में बोले भागलपुर अभियान चलाया गया था। जिसमें इलाके के लोगों ने बताया था कि इलाके के अधिकांश मोहल्लों में जर्जर सड़क है। जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से बरसात के दिनों में नाले का पानी सड़कों पर बहने लगता है। लोगों की इन प्रतिक्रियाओं को हिन्दुस्तान अखबार में अभियान के तहत प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। पिछले दिनों इस वार्ड के लिए कई विकास योजनाओं का टेंडर निकाला गया था। जो सफल हो चुका है। अब जल्द ही इन योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.