रामगढ़, जून 29 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि छावनी परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 4 निवासी प्रीति बाला देवी शहर सहिया दीदी घोषित हुई। सहिया दीदी चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 4 सौदागर मुहल्ला में आमसभा हुई। सोमवार को आयोजित मदरसा परिसर में सहिया दीदी के चयन के लिए महिलाओं कि खासी भीड़ जुटी। चुनाव पर्यवेक्षक की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से स्थानीय महिलाओं ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव में तीन प्रत्याशी आमने-सामने रहे। चुनाव पदाधिकारी के दिशा-निर्देशों के तहत पारदर्शी तरीके से चुनाव कराई गई। सबसे अधिक 49 वोट प्रीति बाला देवी को मिला।इसे शहर सहिया दीदी के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।चुनाव को लेकर स्थानीय महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। चुनाव को सफल बनाने में वार्ड की दर्जनों महिलाओ...