वार्ड नंबर 27 के कई मोहल्ले में गहराया जल संकट
हजारीबाग, मई 27 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 27 के निवासियों के लिए भीषण गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति एक बड़ी समस्या बन गई है। पिछले कुछ दिनों से वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड के कई हिस्सों में पिछले 4-5 दिनों से पाइपलाइन से पानी नहीं आ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में जब पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब नल सूखे पड़े हैं। लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों, जैसे पीने का पानी, नहाना और खाना बनाने के लिए भी दूसरे मोहल्लों में लगे चापाकल या निजी बोरिंग पर निर्भर रहना पड़ रहा है।वार्ड के निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग को सूचित किया गया है, लेकिन अब तक न तो पाइपलाइन की मरम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.