हजारीबाग, जून 18 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि  । शहर के वार्ड-13 स्थित सिमेट्री रोड के निवासियों के लिए राहत की खबर है। वर्षों से जलजमाव की मार झेल रहे इस क्षेत्र की समस्या का अब स्थायी समाधान होगा। नगर निगम प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए समस्या के जड़ तक पहुँचने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है।बुधवार को नगर निगम के शीर्ष अधिकारियों की एक टीम ने सिमेट्री रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता, महापौर अर्विन्द राणा, उपमहापौर अविनाश कुमार यादव और वार्ड पार्षद विकास यादव ने बारीकी से नाली के बहाव क्षेत्र का मुआयना किया। निरीक्षण में यह बात सामने आई कि वर्तमान जल निकासी व्यवस्था दोषपूर्ण है, जिसके कारण हुरहुरु तालाब में पानी जमा हो जाता है और यही जलजमाव का मुख्य कारण है। यह भी पढ़ें- जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, नगर ...