गोड्डा, मई 20 -- महागामा, एक संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच महागामा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में लगाए गए आठ जल मीनार पिछले करीब एक वर्ष से खराब पड़े हैं। मरम्मत नहीं होने के कारण सैकड़ों परिवारों के सामने पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। गर्मी बढ़ने के साथ लोगों की परेशानी भी लगातार बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- एक साल से खराब पड़ा जलमीनार,परसा में गहराया पेयजल संकट सुबह होते ही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पानी के बर्तन लेकर दूसरे मोहल्लों और चापाकलों की ओर निकल पड़ते हैं। कई परिवारों को रो...