घाटशिला, फरवरी 1 -- वार्ड नंबर-11 में जर्जर स्टेशन रोड बना है परेशानियों का सबब अध्यक्ष और पार्षद ऐसा हो जो जनमुद्दों को उठाए और समाधान का प्रयास करे चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित वार्ड नंबर 11 में जर्जर स्टेशन रोड आम जनता के लिए वर्षों से परेशानियों का सबब बना हुआ है। रेलवे द्वारा रोड का निर्माण शुरू हुआ परंतु पूरा नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी जर्जर रोड पर चलने के लिए बाध्य हैं।‌ वहीं जल निकासी की भी व्यवस्था बेहतर नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत में अध्यक्ष और पार्षद ऐसा हो जो जनता के मुद्दों को उठा सके और समस्याओं का निराकरण करें। नया बाजार में नेताजी सुभाष चौक से रेलवे की जमीन पर बनी सड़क जीआरपी ओपी तक जाती है। वहीं इसी सड़क से निकली सड़क शांति निकेतन पल्ली समेत कई प्रमुख बस्तियों स...