रामगढ़, मार्च 12 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ वार्ड नंबर 11 के प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ को पत्र लिखा है। इसमें वार्ड नंबर 11 की निर्वाचित वार्ड पार्षद फरहद अनीश का नामांकन रद्द करने का आग्रह किया गया। पत्र के माध्यम से कहा कि जीती हुई प्रत्याशी फरहद अनीस ने 6 मार्च 2026 को डॉ गीता सिन्हा मानकी के यहां लड़के को जन्म दिया है। इससे जीती हुई प्रत्याशी फरहद अनीस के कुल 3 बच्चे हो गए हैं। जो झारखंड नगर परिषद अधिनियम 2011 की धारा 18 के अनुसार गलत है। इस तरह चुनाव में महाराष्ट्र सहित कई अन्य जगहों पर हुआ है। जिसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी चुनाव को रद्द कर दिया है। प्रेस वार्ता में सहीदुन निशा, अनीस अंजुम, पिंकी कुमारी, रीता देवी, तलत नाज, शाहजहां परवीन, नूरजहां सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्...