बोकारो, फरवरी 28 -- चास नगर निगम चुनाव की मतगणना के दिन का सूरज कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान तो कई के चेहरे पर मायुसी देकर डूब गया। जिस प्रकार चुनाव में लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया था, उसी उत्साह का दौर मतगणना के दिन बाजार में दिखा। मतगणना सुबह के 8 बजे आरंभ हुआ और दिन के करीब 12 बजे तक 8 वार्ड सदस्यों को विजय घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही जुलूस के साथ होली दीवाली जैसा जश्न का माहौल आरंभ हो गया। समर्थक खुशी से झूमते दिखे। किसी ने अपने विजेता प्रत्याशी को कंधे में उठा लिया तो किसी ने रंग लगा कर अपनी खुशी जाहिर की। मोहल्ले में जश्न से सराबोर रहे लोग- जैसे-जैसे विजेता वार्ड पार्षद अपने क्षेत्र में प्रवेश करते गए। क्षेत्र के गली व मोहल्ले में लोगों को हुजूम अपने प्रत्याशी के लिए आतूर दिखे। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इधर वि...