गढ़वा, फरवरी 3 -- मझिआंव। नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को वार्ड के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। उनमें वार्ड नंबर एक के लिए दिनेश कुमार गुप्ता और सौरव कुमार, वार्ड नंबर के लिए विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह, वार्ड नंबर के लिए निवर्तमान वार्ड पार्षद बीणा देवी और गीता सिंह ने पर्चा भरा। उसके अलावा वार्ड नंबर 5 से मिंता देवी और वार्ड नौ से अनीता देवी और मीरा कुमारी ने पर्चा भरा। वहीं विभिन्न वार्ड के लिए चार नामांकन फार्म बिका। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी कनक, आरओ शिव पूजन तिवारी व राजेश कुमार उपस्थित थे। उसके अलावा दंडाधिकारी सतीश कुमार, अंचल नाजिर प्रेम शंकर पाठक, सहायक राहुल कुमार, वीरेंद्र कुमार व सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...