पाकुड़, मार्च 14 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। वार्ड की पार्षद निभा देवी सक्रिय होकर क्षेत्र की जनता की सेवा में जुट गई है,और वार्ड की मूलभूत समस्याओं की समाधान की दिशा में लगातार पहल कर रही है। पार्षद के सक्रिय होने के बाद वार्ड में साफ-सफाई को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं लंबे समय से खराब पड़े बिजली के पोल में लगे लाइटों की को भी दुरुस्त कराया जा रहा है ताकि शाम होते ही अंधेरे में डूब जाने वाली सड़कें और गलियों में रोशनी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। साथ ही आमजनों को बोरिंग और चापानल से हो रही पेय जलापूर्ति को दुरुस्त किया जा रहा है। पार्षद निभा देवी ने बताया कि वार्ड नंबर 11 में समस्याओं को सुधारने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर...