धनबाद, फरवरी 28 -- कतरास वार्ड एक की पार्षद बनीं डॉ मधुमाला की जीत की खुशी में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कतरास बाजार में होली व दीपावली एक साथ मनाई। स्थानीय लोगों ने जीत की खबर सुनते ही जमकर अबीर व गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर बधाई दी। डॉ मधुबाला के पति डॉ स्वतंत्र कुमार ने कहा कि कतरास की जनता की संघर्ष की जीत है, उनके विश्वास की जीत है। साजिशों का पर्दाफाश करते हुए बुराई के बीच अच्छाई की जीत हुई है। मौके पर मुकेश भट्ट, विष्णु चौरिसया आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...