जयपुर, अगस्त 17 -- जयपुर जिले के निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में वर्गवार और महिला आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है। आरक्षण तय होने के साथ ही चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों के समीकरण भी बदल गए हैं। अब कई दावेदारों को अपने मौजूदा वार्ड के बजाय दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने का विकल्प तलाशना पड़ सकता है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में OBC के लिए 30, SC के लिए 20 और ST के लिए 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वहीं 63 वार्ड अनारक्षित ओपन कैटेगरी में रखे गए हैं। इसके अलावा 31 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस तरह कुल 150 में से 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। यानी आगामी निकाय चुनाव में जयपुर नगर निगम में 50 महिला पार्षद चुनी जाएंगी।आरक्षण के साथ ब...