भागलपुर, दिसम्बर 11 -- कई दिनों से बंद पड़ी सफाई व्यवस्था में बुधवार को अचानक तेजी दिखाई दी। सफाई निरीक्षक गुलशन कुमार ने बताया कि विभिन्न वार्डो में अतिरिक्त मजदूरों को लगाया गया और सबसे पहले वार्ड छह व सात में नालियों की उड़ाही कराई गई। लंबे समय से जाम पड़े नालों की मिट्टी, कचरा व दूषित पानी हटाकर रास्ता साफ किया गया, जिससे बदबू और जलजमाव में काफी राहत मिली। इसके बाद बुधवार को वार्ड चार में नाली सफाई अभियान चलाया गया। हिन्दुस्तान अखबार में गंदगी, जाम नालियों और फॉगिंग व्यवस्था की लचर स्थिति पर खबर छपने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया। सफाई निरीक्षक ने बताया कि सफाई सिर्फ एक दिन की औपचारिकता नहीं रहेगी। नालियों की नियमित सफाई, गंदगी हटाने और जलजमाव रोकने के लिए टीम को लगातार मैदान में लगाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने व...