देहरादून, नवम्बर 5 -- देहरादून। नगर निगम की ओर से दून शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को निगम कार्यालय परिसर में बने कंट्रोल रूम से अनुबंधित कंपनियों को निर्देश दिए गए कि समस्त वार्डों में निर्धारित रूटों पर सफाई वाहन संचालित कर कूड़ा उठान का काम समय से पूरा करें। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने स्वास्थ्य अनुभाग को सफाई को लेकर दर्ज शिकायतों का जल्द निस्तारण करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...