मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मीनापुर। नगर पंचायत सभागार में सोमवार को मुख्य पार्षद पूनम देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। कार्यपालक पदाधिकारी रूबी हयात ने बताया कि सभी 18 वार्ड पार्षदों के लिए एक योजना ली गई है। इसमें जलमीनार, नल-जल तथा सड़क निर्माण का कार्य शामिल है। इस मौके पर उपमुख्य पार्षद विनोद पासवान, संजीव कुमार, सैयद असगर इमाम, अर्जुन गुप्ता, ऋषिकेश राज सहित वार्ड पार्षद मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...