वार्डोँ में कल से लगेगी नगर निगम की चौपाल, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
लखनऊ, जून 7 -- नगर निगम के अधिकारी शहर के सभी वार्डोँ में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसकी शुरुआत 8 जून यानी सोमवार से होगी। इस संबंध में महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त को आदेश दिया है। महापौर ने कहा कि हर दिन दो वार्डों में चौपाल लगेगी। इसका समय शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधों द्वारा बताए गए गृहकर, सफाई, मार्ग प्रकाश, पेयजल व सीवर संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के लिए यह व्यवस्था लागू की गयी है। चौपालों में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा। जिस वार्ड में चौपाल लगायी जाएगी वहां के संबंधित अपर नगर अयुक्त, जोनल अधिकारी, अन्य अधिकारी व अभियंता तथा विभागों व कार्यदायी संस्थाओं के कार्मिक भी हरहाल में उपस्थित रहेंगे। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.