नवादा, मई 26 -- वारिसलीगंज नगर के थाना चौक से रेलवे गुमटी रोड तक बुडको द्वारा नवनिर्मित नाला निर्माण में अनियमितता की जांच सोमवार को नप के सभापति की उपस्थिति में अधिकारियों की टीम ने की। जांच के दौरान सभापति रेखा देवी टीम के साथ चल रही थी। जांच टीम में नवादा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद वर्मा, जिला परिषद नवादा के सहायक अभियंता मनोज कुमार तथा बुडको के कनीय अभियंता प्रवीण कुमार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- निगम के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठ रहीं उंगलियांजांच के दौरान अधिकारियों की टीम की गतिविधियाँ इस दौरान अधिकारियों की टीम द्वारा नगर के मुख्य पथ में विभिन्न स्थानों पर रुक रुक कर दुकानदारों से नाला निर्माण के संबंध में जानकारी ली। दुकानदारों द्वारा बताया गया कि नाला के निर्माण के दौरान सामग्रियों में गुणवत्ता की कमी के...