नवादा, अप्रैल 19 -- केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत नवादा जिले में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों के संकलन एवं उनके डिजिटलीकरण हेतु विशेष अभियान संचालन के क्रम में शनिवार को उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू द्वारा वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत चंडीपुर गांव स्थित प्राचीन मंदिर श्री ठाकुर राधा रमण लाल जी मंदिर का दौरा किया गया। सर्वेक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मंदिर का निर्माण वर्ष 1883 ई. में श्री विक्रमादित्य प्रसाद सिंह द्वारा कराया गया था। मंदिर परिसर से 18 हस्तलिखित एवं ब्लॉक प्रिंटेड ग्रंथ पांडुलिपियां प्राप्त हुईं, जिन्हें ज्ञान भारतम ऐप पर सफलतापूर्वक निबंधित किया गया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि ज्ञान भारतम मिशन का मुख्य उद्देश्य देश की समृद्ध बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.