नवादा, अगस्त 3 -- शनिवार को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा घोषित सहायक प्राध्यापक के परिणाम प्रखंड के मकनपुर गांव के दो युवा तथा कुटरी गांव से एक युवक सहायक प्रोफेसर बनने में सफल हुए हैं।

सफलता की जानकारी मकनपुर ग्रामीण सह वरिष्ठ साहित्यकार स्व. राम रतन प्रसाद सिंह के पौत्र और सुजीत कुमार व गृहिणी स्वर्णलता कुमारी के पुत्र सूरज कुमार राजनीति शास्त्र में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित होकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वहीं, गांव के ही किसान सर्वेश कुमार व शिक्षिका कुमारी सविता के पुत्र शुभम कुमार भी पोलिटिकल साइंस विषय में सहायक प्राध्यापक चुने गए हैं।

शिक्षा का सफर दोनों युवक दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर तथा नेट जीआरएफ में सफल होकर बिहार सरकार द्वारा 211 नए महाविद्यालयों के लिए सहायक प्रोफेसर बनने में सफल हुए हैं। ...