नवादा, अप्रैल 15 -- वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति अगलगी में जलकर राख हो जाती है। जिसमें अधिकांश घटनाएं खेतों में पराली जलाने और बिजली की चिंगारी गिरने से होती है। मंगलवार को पड़ोसी गांव के किसानों द्वारा पराली जलाने से दोसुत पंचायत के बेलधा गांव के खेतों में लगी आग में करीब 98 किसानों का 400 बीघा से अधिक में तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना बाद मंगलवार को बेलधा गांव के दर्जनों किसान वारिसलीगंज थाना पहुंचकर पड़ोसी गांव मय और चूल्हाई बीघा के कुछ किसानों को अगलगी की घटना के लिए जिम्मेदार मान रहे थे। यह भी पढ़ें- पराली की आग से गेहूं की फसल जलकर राख कहा जा रहा है कि सोमवार को भी पड़ोसी गांव के कुछ किसानों द्वारा पराली में आग लगाई गई थी, जिससे बेलधा गांव के दर्जनों किसानों की गेहूं की फ...